जशपुर जिला अन्तर्गत फरसाबहार के तुमला, पण्डरीपानी एवं लवाकेरा में समाधान शिविर का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन में जशपुर जिले के आम नागरिकों के समस्याओं के निराकरण हेतु समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में फरसाबहार में 05  से 11 अप्रैल तक शिविर लगाया जा रहा है। फरसाबहार विकासखण्ड के एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार तुमला में 05 अपै्रल 2022 को ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित की गई है। उक्त शिविर में तुमला, भेलवां, कोनपारा, दलटोली, जामटोली, कोल्हेनझरिया, गझियाडीह, जोरण्डाझरिया, सिकिरमा ग्राम पंचायत शामिल हैं। इसी प्रकार पण्डरीपानी में 10 अपै्रल 2022 को आयोजित शिविर में पण्डरीपानी, बनगांव, सीमाबारी, सहसपुर, मेण्डरबहार, फरसाबहार ग्राम पंचायत शामिल होगे। लवाकेरा में 11 अपै्रल 2022 को शिविर का आयोजन होगा जिसमें लवाकेरा, खारीबहार, बाबुसाजबहार, कोरंगामाल, अंकिरा, झारमुण्डा, भेजरीडांड ग्राम पंचायत शामिल होगे।

Related posts