अस्पताल में बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही थी, पिता की जमा-पूंजी लूटकर भागे बदमाश! ₹50 हजार की सनसनीखेज झपटमारी का पर्दाफाश, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचे दोनों आरोपी

अस्पताल में बेटी के इलाज और डिलीवरी के लिए जोड़े गए खून-पसीने की गाढ़ी कमाई लूटने वाले दो शातिर लूटेरे गिरफ्तार

रायपुर रोड शराब भट्टी के पास सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपियों को चंद घंटों में दबोचने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

वारदात के दौरान एक आरोपी ने पैसे छीने तो दूसरे ने पीछे से ताबड़तोड़ वार कर दिया, सनसनीखेज झपटमारी का हुआ पर्दाफाश

पुलिस टीम की बेहतरीन सूझबूझ, तकनीकी दक्षता और सघन सुरागकशी से आरोपियों के छुपने के ठिकानों पर दबिश

कराई गई आरोपियों की शिनाख्तगी कार्रवाई, लूटी गई शेष रकम बरामद

दोनों आरोपियों के विरुद्ध BNS की गंभीर धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा को चुनौती देने वाले अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायपुर रोड शराब भट्टी के पास एक असहाय प्रार्थी के साथ हुई सनसनीखेज झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

​क्या थी पूरी सनसनीखेज घटना:- ​दिनांक 10.10.2026 को प्रार्थी चंदादेवी अस्पताल बलौदाबाजार में अपनी पुत्री की डिलीवरी और इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद था। दिनांक 13.10.2026 को दोपहर करीब 11:00 बजे प्रार्थी अपने रिश्तेदार पीलाराम ध्रुव के साथ रायपुर रोड शराब भट्टी के पास गया था। जब प्रार्थी अपनी पैंट से पैसे निकाल रहा था, तभी घात लगाकर खड़े दो शातिर बदमाशों की नजर उसके पैसों पर पड़ी। ​आरोपियों ने पूरी चालाकी और दुस्साहस का परिचय देते हुए प्रार्थी के हाथ में रखे ₹50,000/- (जो उसने अपनी बेटी के इलाज के लिए बड़े जतन से जोड़े थे) को अचानक बलपूर्वक झपट लिया। जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया, तो दूसरे शातिर आरोपी ने पीछे से आकर उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और दोनों आरोपी मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

​पुलिस टीम की ताबड़तोड़ मेहनत और पेशेवर तफ्तीश:- ​वारदात की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस की विशेष टीम तुरंत एक्टिव हुई। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घटनास्थल के आसपास के चप्पे-चप्पे को खंगाला, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को पूरी तरह सक्रिय किया। ​थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम की कड़ी मेहनत, लगन और त्वरित सुरागकशी के परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर ली गई। पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इसके पश्चात तहसील न्यायालय बलौदाबाजार में आरोपियों की विधिवत शिनाख्तगी कार्रवाई कराई गई तथा पूछताछ के बाद उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से खर्च करने के बाद बची हुई नगदी जप्त की गई।आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 304(2),3(5) बीएनएस के तहत पुख्ता सबूत पाए जाने पर दिनांक 14.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

​गिरफ्तार आरोपीगण:

1. ​दीपक सोनवानी पिता रमेश सोनवानी, उम्र 26 वर्ष, निवासी पहंदा रोड, भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

2. ​अमित डहरिया पिता राजेश डहरिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी दशरमा रोड, बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली

Related posts