नवरात्रि मेले में आखिर किस बात पर चाकू निकालकर लोगों को धमकाने लगा 21 वर्षीय युवक? सुहेला पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

​सुहेला के प्रसिद्ध दुर्गा पंडाल एवं मीना बाजार में मेले में आए श्रद्धालुओं को चाकू दिखाकर धमकाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की मुस्तैदी; मेला ड्यूटी के दौरान आरोपी के कब्जे से खतरनाक बटनदार चाकू जप्त

आरोपी के विरुद्ध Arms Act की धाराओं के तहत की गई त्वरित कानूनी कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिलेभर में नवरात्रि पर्व एवं मेलों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में थाना सुहेला पुलिस टीम ने मेला परिसर में श्रद्धालुओं को डरा-धमका रहे एक आरोपी को रंगे हाथों दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है।

​घटना एवं त्वरित पुलिस कार्रवाई का विवरण:- ​दिनांक 13.10.2026 की रात्रि करीब 11:05 बजे ग्राम सुहेला स्थित दुर्गा पंडाल एवं मीना बाजार परिसर में पुलिस टीम लगातार पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई थी। दुर्गा पंडाल के बाईं ओर होटल और मिठाई दुकानों के पीछे एक व्यक्ति अपने हाथ में खतरनाक चाकू लहराते हुए वहाँ दुर्गा प्रतिमा व मीना बाजार देखने आए आम श्रद्धालुओं को डरा-धमका रहा था। ​मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बिना एक पल गंवाए मौके पर दबिश दी और आम जनता में दहशत फैला रहे व्यक्ति को दबोच लिया।

पुलिस कार्यवाही- आरोपी के विरुद्ध थाना सुहेला में अपराध क्र. 191/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया तथा दिनांक 14.10.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

​जप्त हथियार- एक ​स्टीलनुमा बटनदार चाकू:

​गिरफ्तार आरोपी:- ​प्रेमलाल वर्मा पिता चंदूलाल वर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी, थाना भाटापारा ग्रामीण

Related posts