घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त कर की गई कडी वैधानिक कार्यवाही
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं के साथ मारपीट व हिंसा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना एवं अपराध का विवरण:- दिनांक 05.10.2026 को प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04.10.2026 के दोपहर करीब 02:00 बजे जब वह अपने घर में थी, उसी समय आरोपी राजकुमार सिंगारे और उसका बेटा भगवती सिंगारे घर के पास आए और सामाजिक बर्तन की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। प्रार्थीया द्वारा मना करने पर राजकुमार सिंगारे ने मुक्का से उसके बाएं कंधे पर मारा और उसके बेटे भगवती सिंगारे ने भी मां की गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ में रखे डंडे से मारपीट की, जिससे प्रार्थीया को बाएं कंधे व बाएं हाथ में चोटें आईं। इसके अतिरिक्त आरोपीगण घर के अंदर घुसकर मारपीट करने पर संलिप्त पाए गए। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 296,115(2),351(2),333(3)(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:- विवेचना के दौरान एवं गवाहों के कथन के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने फरार चल रहे दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया, जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी भगवती सिंगारे के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य आपराधिक प्रवृत्ति का होने और जुर्म सिद्ध पाए जाने पर दिनांक 15.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण:
1. राजकुमार सिंगारे पिता फिरंता राम सिंगारे, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सुहेला, थाना सिटी कोतवाली
2. भगवती सिंगारे पिता राजकुमार सिंगारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सुहेला, थाना सिटी कोतवाली
