जशपुर में पेंशन और वेतन के लिए कर रहे थे इंतजार, अचानक लगा शिविर और मौके पर सुलझ गए 81 मामले! आखिर कैसे मिली कर्मचारियों को बड़ी राहत?

जशपुर में लंबित पेंशन और वेतन निर्धारण प्रकरणों के लिए शिविर संपन्न, 81 प्रकरणों का मौके पर हुआ निराकरण

जशपुर : जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर संभाग सरगुजा के निर्देश पर यह शिविर विगत दिवस 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे, सभाकक्ष, कलेक्टोरेट कार्यालय, जशपुर में आयोजित किया गया।

शिविर में जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा अपने कार्यालय के लंबित प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनकी संभागीय अधिकारियों द्वारा गहन जांच कर मौके पर ही निराकरण किया गया।

शिविर में कुल 81 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें वेतन निर्धारण के 69 प्रकरण एवं पेंशन के 12 प्रकरण शामिल हैं।

शिविर के सुचारू संचालन के लिए संभागीय कार्यालय से उप संचालक श्री अनिल कुमार बारी, सहायक संचालक श्री प्रताप टोप्पो, श्री संजय कुमार धीवर, श्री गुलाम दस्तगीर, श्री मंगेश कुमार सोनी, श्री जयसिंह सांडिल्य, श्री सुरेश कुमार पैकरा एवं श्री सोमारू राम उपस्थित थे।

जिला कोषालय अधिकारी श्री चन्द्रकांत ने बताया कि यह शिविर सेवानिवृत्त होने वाले एवं सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों, जिनके पेंशन एवं वेतन निर्धारण प्रकरण लंबे समय से लंबित थे, उनके लिए राहत भरा साबित हुआ। शिविर में जिला कोषालय जशपुर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts