ग्राम सीपत जांजी रोड में सीपत पुलिस की रेड एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना
विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही
आरोपियों से देशी शराब परिवहन करते कुल 8.100 लीटर शराब कीमत 3600 रूपये एवं मोटर सायकल हीरो पैशन क्रमांक सीजी 10 एजेड 3068 जप्त कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी
बिलासपुर : नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा दिनांक 15.10.2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी कमल प्रकाश शिकारी भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री के लिए मोटर सायकल से ले जा रहा है सूचना पर काली मंदिर के आगे मेन रोड किनारे ग्राम सीपत जांजी रोड में रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपी कमल प्रकाश शिकारी अपने मोटर सायकल में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब ले जाते हुए मिला, आरोपी कमल प्रकाश शिकारी पिता संतू लाल शिकारी उम्र 33 साल निवासी ग्राम मटियारी, थाना सीपत जिला बिलासपुर, छ0ग0 से कुल 8.100 लीटर देशी प्लेन शराब एवं मोटर सायकल हीरो पैशन क्रमांक सीजी 10 एजेड 3068 को विधिवित जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
गिरफ्तार आरोपी- कमल प्रकाश शिकारी पिता संतू लाल शिकारी उम्र 33 साल निवासी ग्राम मटियारी, थाना सीपत जिला बिलासपुर, छ0ग0
