टिकट घर के सामने रुके थे दो युवक, तभी शराब के पैसों को लेकर हुआ विवाद और चल गया पेपर कटर! बिलासपुर स्टेशन मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत बालक किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश

रेल्वे स्टेशन के सामने मारपीट करने वाले आरोपी एवं विधी से संघर्षरत् बालक पर तारबाहर पुलिस का प्रहार। 

आरोपी द्वारा शराब पीने के लिये पैसा मांगा नही देने पर प्रार्थी से किया मारपीट।

तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

बिलासपुर : प्रार्थी कौशल सिंह पिता बाबूलाल सिंह उम्र 48 साल सा. पंडरिया थाना जैतहरी जिला अनुपपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह अपने साथी लखन सिंह के साथ  दिनांक 15.10.2026 के शाम 07.30 बजे मेमो ट्रेन मे अपने गांव से सीताफल लेकर बेचने के लिये से रात्रि करीब 11.00 बजे बिलासपुर पहुंचा था और रात्रि होने के कारण टिकट घर के सामने गेट नं – 01 रेल्वे स्टेशन बिलासपुर मे दोनो रूके थे कि रात्रि में उक्त आरोपी के द्वारा शराब पीने के लिये पैसे की मांग किये पैसा नही देने पर दोनो लड़के के द्वारा गाली गलौज कर पेपर कटर से मारपीट किये है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान उक्त आरोपी को घेराबंदी कर गिर. कर घटना में प्रयुक्त 01 नग पेपर कटर जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एवं विधी से संघर्षरत् बालक को किशोर न्याय बोर्ड समक्ष पेश किया गया है।

नाम आरोपी- 1.  आशिक ननहेट पिता धनराज ननहेट उम्र 22 वर्ष सा. बापू नगर थाना तोरवा जिला बिलासपुर

Related posts