थाना बिर्रा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध मादक पदार्थ गाजा के साथ युवक गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी और रेड कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से कुल 1.24 किलोग्राम गांजा किमती 50,000 रूपये जप्त
आरोपी शुभम केंवट पिता गणेश केंवट उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम डोमाडीह थाना हसौद जिला सक्ती
आरोपी के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिर्रा थाना क्षेत्र में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिर्रा स्थित उत्तम ढाबा के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किया इस दौरान संदिग्ध युवक शुभम केंवट निवासी ग्राम डोमाडीह, थाना हसौद, जिला सक्ती को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी की कार्रवाई के दौरान युवक के कब्जे में रखे सफेद -लाल रंग के झोले से भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटा 1.24 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 है, बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव प्रधान आरक्षक आर. लक्ष्मी कश्यप, दीपक तिवारी, रामसाय साहू एवं थाना बिर्रा स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।
