जशपुर के मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का खिलाड़ी को मिल रहा है लाभ
3 करोड़ 52 लाख की लागत से तैयार किया गया स्टेडियम
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में दिया जा रहा बढ़ावा
खिलाड़ी बास्केटबॉल शतरंज कैरम और टेबल टेनिस खेल का करेंगे अभ्यास
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
उल्लेखनीय विगत माह 28 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया था।
जशपुर के खिलाड़ियों को मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम में शतरंज कैरम, और टेबल टेनिस का अभ्यास कर सकेंगे।
जशपुर के खिलाड़ियों को क्रिकेट, बास्केटबॉल,फूटबाल, हॉकी, कबड्डी, टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है।
