तलवारनुमा चाकू लहराकर आम लोगों को आतंकित करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हथियार जप्त, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही
थाना आजाद चौक पुलिस की कार्यवाही
रायपुर : दिनांक 23.10.2026 को थाना आजाद चौक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत कारी तालाब के पास एक युवक हाथ में तलवारनुमा चाकू लेकर लहराते हुए आम लोगों को डरा-धमका कर आतंकित कर रहा है।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा युवक की पतासाजी कर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हर्ष साहू उर्फ समीर निवासी डीडी नगर, रायपुर बताया। आरोपी से हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी हर्ष साहू उर्फ समीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तलवारनुमा चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 267/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी – हर्ष साहु उर्फ समीर पिता जगदीश साहु उम्र 20 वर्ष सा0 चंगोराभाठा अमर पबिलक स्कुल के पास थाना डी डी नगर रायपुर
