सरेराह चाकू लहराकर दहशत फैलाने का आरोप, 25 वर्षीय हेमंत साहू गिरफ्तार! 09 ब्लॉक गार्डन के पास से धारदार हथियार जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

थाना खमतराई पुलिस द्वारा धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई, चाकू बरामद

थाना खमतराई पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पकड़ा गया।

आरोपी की पहचान हेमंत साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी फुलवारी चौक के पास, रांवाभाठा, थाना खमतराई, जिला रायपुर के रूप में हुई।

आरोपी के कब्जे से लगभग 11.5 इंच लंबा स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1139/26, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दिनांक 25.10.2026 को गिरफ्तार किया गया।

रायपुर : दिनांक 25.10.2026 को थाना खमतराई में पदस्थ आरक्षक मोहित वर्मा एवं आरक्षक नरेन्द्र सिंह अपराध विवेचना एवं अभियान संबंधी कार्रवाई के लिए क्षेत्र में रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भनपुरी स्थित 09 ब्लॉक गार्डन के पास एक व्यक्ति स्टील का धारदार चाकू हवा में लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हेमंत साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी रांवाभाठा, थाना खमतराई, जिला रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार नोकदार चाकू बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related posts