नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में खमतराई पुलिस की कार्रवाई, दुर्ग निवासी गौरव बघेल गिरफ्तार! शिकायत, गवाहों के बयान और चिकित्सीय परीक्षण के बाद आरोपी को जेल भेजा गया

थाना खमतराई पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1135/26, धारा 137(2), 64(2)(F) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में आरोपी गौरव बघेल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम उमदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध के साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई।

रायपुर : प्रार्थिया द्वारा थाना खमतराई में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दिनांक 25.07.2026 को आरोपी गौरव बघेल द्वारा अपराध कारित किया गया। शिकायत के आधार पर थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान प्रार्थिया एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध के साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

Related posts