कर्तव्य की राह में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद प्रधान आरक्षक ललित खरसन को नमन, जिस विद्यालय में पढ़े थे वहां पुलिस ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम; विद्यार्थियों ने याद किया वीर जवान का साहस

पुलिस स्मृति सप्ताह के अंतर्गत शहीद प्रधान आरक्षक ललित खरसन के शहादत को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किए स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया

जांजगीर-चाम्पा : थाना जांजगीर पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति सप्ताह के अंतर्गत थाना जांजगीर क्षेत्र के शहीद प्रधान आरक्षक ललित खरसन की शहादत एवं शौर्य गाथा को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किए गए शासकीय प्राथमिक शाला विजयापारा, पुटपुरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में थाना जांजगीर से PSI दिव्या कुर्रे, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवं आरक्षक दिलीप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने शहीद जवान के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

Related posts