राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: मुश्किल समय में आर्थिक संबल प्रदान कर रही – हितग्राही सरजू राम

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जिले में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से भूमिहीन परिवारों को आर्थिक सहारा मिल रहा है। भूमिहीन मजदूरों को मिलने वाली राशि उनके लिए मुश्किल समय में आर्थिक मदद देने का काम कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के हितग्राहियों को योजनांतर्गत पहली एवं दूसरी किश्त के रूप में दो-दो हजार रुपए की राशि जारी कर दी गई है। योजना से लाभान्वित हितग्राही जनपद पंचायत मनोरा के श्री सरजू राम ने बताया  कि वे भूमिहीन है। उनके परिवार में उनकी पत्नी सहित दो लोग रहते है। वह मनरेगा एवं दुसरो के घरों में दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते है। सरजू राम बताते है कि अब उनकी उम्र बढ़ती  जा रही है। अब वे पहले जैसे ज्यादा मेहनत नही कर पाते। ऐसे में अपने परिवार का भरण पोषण करने की समस्या उनके सामने आ रही थी। साथ ही बढ़ती उम्र के साथ साथ वे शारीरिक समस्याएँ एवं बीमारी से भी ग्रस्त रहते है। 

उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि उनके लिए एक अतिरिक्त आय का जरिया है। जिसका उपयोग वे अपनी दैनिक उपयोग एवं आम जरूरतों को पूरा करने के लिए करते है।  साथ ही यह राशि समय पर  उनकी और उनकी पत्नी का ईलाज कराने के लिए भी मददगार साबित होती है। यह राशि मुश्किल परिस्थिति  में पिछड़े वर्ग के लोगों को आर्थिक संबल प्रदान करती है। हितग्राही सरजू ने ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के क्रियान्वयन के लिए  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन को सहृदय धन्यवाद दिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!