नैला के दुर्गा पंडाल के पास से बाइक चोरी कर तिल्दा पहुंच गए दो युवक, लेकिन पुलिस की नजरों से नहीं बच सके! मुखबिर की सूचना पर दोनों गिरफ्तार, 50 हजार की मोटरसाइकिल बरामद!

दुर्गा पंडाल नैला के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी तिल्दा रायपुर से गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल HF Deluxe कीमती लगभग ₹50,000 बरामद की।

मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा : दिनांक 16.10.2026 को प्रार्थी मनुप्रताप पटेल, निवासी कुरदा, वार्ड क्रमांक 11, चौकी नैला, जिला जांजगीर-चांपा, अपनी मोटरसाइकिल HF Deluxe  CG- 11- AX-8456 से नैला स्थित दुर्गा पंडाल में दर्शन करने गया था तथा अपनी मोटरसाइकिल को नहरियाबाबा मंदिर रोड स्थित एक दुकान के पास खड़ी की थी। दर्शन कर लगभग एक घंटे बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर प्रार्थी द्वारा चौकी नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिस पर नैला चौकी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी गई मोटरसाइकिल को तिल्दा के दो युवक चला रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम नेवरा तिल्दा पहुंचकर संदेहियों की पतासाजी की गई। दो संदेही प्रसाद निषाद एवं आयुष धीवर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया पूछताछ में आरोपियों मुनेश्वर प्रसाद निषाद एवं आयुष धीवर दोनों एक साथ मिलकर उक्त मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किये । आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल HF DeluxeCG-11-AX-8456 को बरामद कर विधिवत जप्त की गई। दोनों आरोपियों को दिनांक 01.11.26 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, प्रधान आरo जगदीश अजय, राधेश्याम पूर्णा, आरo संतोष प्रधान, डीकेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी

1. मुनेश्वर प्रसाद निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी नेवरा, वार्ड क्रमांक 07, थाना तिल्दा, जिला रायपुर।

2. आयुष धीवर, उम्र 19 वर्ष, निवासी नेवरा, वार्ड क्रमांक 14, थाना तिल्दा, जिला रायपुर।

Related posts