रेलवे में सुरक्षित परिचालन को लेकर अनूपपुर स्टेशन पर विशेष संगोष्ठी, कर्मचारियों को दुर्घटनाओं से बचाव और आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण; शॉर्टकट अपनाने से बचने की सख्त हिदायत

रेल कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु अनूपपुर स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन |

बिलासपुर : मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन तथा वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष अग्रवाल के निर्देशन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता के साथ संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु निरंतर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जा रहा है |

इसी कड़ी में दिनांक 04 नवम्बर 2026 को अनूपपुर स्टेशन में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी सी एम पी बेक, एआरएम शहडोल अनूप कुमार बागड़ी, एडीएसटीई शहडोल अजय वर्मा तथा संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, एसएसई, जेई, डीटीआई, सीएलआई, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, पाइंटमैन, गेटमैन, टेक्निशियन, गेंगमैन, कामर्शियल क्लर्क, आरपीएफ सहित विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।

संगोष्ठी में दुर्घटनाओं के संभावित कारणों तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके साथ ही संरक्षा सलाहकारों द्वारा स्पेड, वर्कसाइट प्रोटेक्शन, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, लोड स्टेबलिंग, इंटरलॉक तथा नान-इंटरलॉक प्वाइंट पर शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, ओएचई आइसोलेटर-ओएचई ब्लाक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, स्पेड प्रीकॉशन के साथ ही आपदा प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा फायर फाइटिंग एवं प्रथमोपचार करने का भी प्रशिक्षण दिया गया।

संगोष्ठी में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी सीएमपी बेक एवं क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अनूप कुमार बागड़ी द्वारा संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन सर्तकता एवं सजगता के साथ करने की सलाह दी गई। साथ ही उन्होने कर्मचारियों को कार्य के दौरान शार्टकट विधि नहीं अपनाने तथा तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के प्रति जागरूक भी किए।

Related posts