कच्ची महुआ शराब के अवैध कारोबार पर नवागढ़ पुलिस की दबिश, आरोपी आकाश साहू के कब्जे से 15 लीटर शराब बरामद, आबकारी एक्ट में कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया आरोपी को न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कुमार साहू निवासी ग्राम मिसदा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3000₹ के साथ बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सराहनीय योगदान:- उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts