चोरी के कॉपर पाइप बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था आरोपी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल और दबोचा; बैंक से चोरी हुए 50 हजार के पाइप बरामद, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

चोरी के प्रकरण को सुलझाने में सिविल लाईन पुलिस को मिली सफलता

रिपोर्ट के महज चंद घंटों मे आरोपी गिरफ्तार,

आरोपी ने बैंक में लगे एसी के आटर का कॉपर पाईप किमती 50000रू. किया था चोरी।

आरोपी के कब्जे से चोरी के शत प्रतिशत किया गया बरामद।

बिलासपुर : प्रार्थी मानस रंजन पिता नीलामणी किशन उम्र 40 वर्ष साकिन फ्लेट नंबर 03 फस्ट फ्लोर ई ब्लॉक श्रीराम टावर व्यापार विहार मार्ग थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग. थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.11.2026 को ड्यूटी के उपरान्त बैंक को बंद कर घर चले गए थे, जो दिनांक 06.11.2026 को सुबह 10.00 बजे ड्यूटी आया तो देखे कि प्रार्थी के उपरोक्त बैंक के पार्किंग के पीछे तरफ लगे 11 नग ए०सी० के आउटर के कॉपर पाईप नही था, आसपास पता तलाश किए कोई पता नही चला, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक मे लगे ए०सी० के आउटर जो बैंक के पीछे तरफ लगे 11 नग आउटर का कॉपर पाईप जुमला कीमती करीबन 50000 रूपये को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया, घटना के संबंध मंे उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को अवगत कराने पर आरापी का तत्काल पतासाजी कर प्रकरण का निराकरण करने निर्देशित किये जिसके परिपालन मे  ततकल टीम तैयार कर संदेही का पतासाजी किया जा रहा था कि मुखबीर से सूचना मिला कि लिल्ली माथुर कॉपर पाईप बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है मुखबीर की उक्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर पहुंच रेड कार्यवाही कर संदेही लिल्ली माथुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जिसने अपने घटना कारित करना स्वीकार करते हुये चोरी किये कॉपर पाईप को बरामद कराया, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी लिल्ली माथुर उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी – अभिषेक माथुर उर्फ लिल्ली पिता अशोक उर्फ गौतम माथुर उम्र 19 वर्ष निवासी बीजाभाठा कवर्धा हा.मु. संजय नगर तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.

Related posts