​जुआरियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार! एक सप्ताह में 216 गिरफ्तार, 54 मामले दर्ज और ₹2.10 लाख से अधिक की नकदी जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का जुआ के विरुद्ध सफल अभियानः जुआरियों के विरुद्ध कुल 54 प्रकरण किया गया पंजीबद्ध

दिनांक 03.11.2026 से 09.11.2026 के बीच 216 जुआरी गिरफ्तार एवं ₹2,10,160/- नगद जप्त

​पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के कड़े निर्देशों एवं ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जिलेभर में जुआरियों के खिलाफ चलाया गया सघन एवं प्रभावी विशेष अभियान

दिन-रात की कड़ी मेहनत, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और विभिन्न ग्रामों-शहरी इलाकों में सुनियोजित रणनीति के तहत पुलिस टीमों द्वारा लगातार दी गई दबिश।

एक सप्ताह के भीतर कुल 54 प्रकरण पंजीबद्ध, 216 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से कुल ₹2,10,160/- नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत की गई कठोर कानूनी कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए जिले के समस्त थाना चौकी एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा लगातार आक्रामक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03.11.2026 से लेकर 09.11.2026 तक की अवधि में चलाए गए इस विशेष एंटी-क्राइम अभियान में पुलिस बल ने अपनी अटूट कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ और अथक परिश्रम का अनूठा परिचय दिया है। 

​मैदानी अमले की मेहनत और जुआरियों की सुनियोजित रणनीति- पुलिस टीमों ने मौसम और समय की परवाह किए बिना, दिन और गहरी रात के सन्नाटे में भी विभिन्न गाँवों, जंगलों, खण्डहरों तथा संदिग्ध ठिकानों पर लगातार औचक दबिश दी। मैदानी पुलिस कर्मियों ने लगातार फील्ड में गश्त कर जुआरियों के हर ठिकाने को नेस्तनाबूद किया। इस अभियान की सफलता के पीछे पुलिस का मजबूत मुखबिर तंत्र और सटीक खुफिया रणनीति रही। प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्र में सुनियोजित जाल बिछाकर एक साथ कई स्थानों पर रेड कार्रवाई की गई, जिससे शातिर जुआरी भागने में असफल रहे। 

​विशेष अभियान की कुल उपलब्धियां

1. अवधि:- (दिनांक 03.11.2026 से 09.11.2026 तक):

2. पंजीबद्ध कुल प्रकरण:- 54

3. गिरफ्तार कुल आरोपी:- 216

4. कुल जप्त नगदी रकम:- ₹2,10,160 एवं 52 पत्ती ताश 

5. प्रमुख कानूनी कार्रवाई:- छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 (धारा 3(2), 5) एवं अन्य सुसंगत प्रावधान।

Related posts