जशपुर के इस डिजिटल मॉडल को परखने पहुंची केंद्र सरकार की टीम! निर्माण कार्यों की पल-पल निगरानी करने वाले ‘निर्माण जशपुर’ ऐप का किया जमीनी निरीक्षण… आखिर इस ऐप में ऐसा क्या खास है, जिसकी हो रही देशभर में चर्चा?

निर्माण जशपुर ऐप की कार्यप्रणाली का केंद्रीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण

उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों के संकलन के तहत टीम ने परखी डिजिटल पहल की उपयोगिता

जशपुर : भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के निदेशक श्री पार्थसारथी भास्कर देवरकोंडा एवं राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के यंग प्रोफेशनल्स की टीम ने विगत दिवस जशपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल निर्माण जशपुर’ ऐप का स्थल निरीक्षण किया।

यह निरीक्षण लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों के संकलन के उद्देश्य से किया गया।

इस दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने टीम को ‘निर्माण जशपुर’ ऐप की कार्यप्रणाली, विशेषताओं एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इसके पश्चात टीम ने जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों के स्थलों का भ्रमण किया और मौके पर ऐप के माध्यम से की जा रही निगरानी एवं उसके जमीनी क्रियान्वयन का अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि निर्माण जशपुर’ एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से जिले में संचालित निर्माण कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाती है।

इस ऐप के जरिए निर्माण कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने, कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध क्रियान्वयन को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

जिला प्रशासन की इस अभिनव डिजिटल पहल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025-26 से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts