खैरागढ़ उप चुनाव : भाजपा नेताओं ने कहा हमारी जीत सुनिश्चित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

खैरागढ़ में कांग्रेस की पराजय निश्चित :  विष्णुदेव साय

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि खैरागढ़ में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की पराजय निश्चित है। कांग्रेस ने हमेशा खैरागढ़ की जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस ने कभी भी खैरागढ़ के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। जिसके लिए वहां के विधायक देवव्रत सिंह प्रयासरत रहे हैं। लेकिन उनकी भी अनसुनी की जाती थी। अब स्व. देवव्रत सिंह के नाम पर ही कांग्रेस राजनीति कर रही है। जिसे खैरागढ़ की जनता समझती है।

कांग्रेस के सियासी ड्रामा को जनता करेगी समाप्त : रमन सिंह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस केवल सत्ता की भूखी है और इस समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की जनता से ज्यादा दिल्ली के प्रिय लोगों की चिंता है इसलिए प्रदेशवासियों को भगवान भरोसे छोड़ कभी राजनैतिक सैर-पटाते में चले जाते है तो कभी अपने आकाओं को खुश करने के लिए एटीएम बन जाते है। आज खैरागढ़ की जनता की याद उन्हें तब आयी है जब खैरागढ़ में चुनाव है। कांग्रेस केवल समाज को सियासी वोट बैंक का हिस्सा मानती रही है अब इस ड्रामे को जनता समझ चुकी है। भ्रमकारी मुख्यमंत्री का यह विदाई का खैरागढ़ पहला पड़ाव होगा।

हार के भय से भयभीत हैं मुख्यमंत्री बघेल : कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस तरह से लगातार घर-घर, गली-गली जाने को विवश है इससे स्पष्ट है कि उन्होंने जनता के भावनाओं के साथ खेला है। लगभग साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ की जनता को विकास के नाम पर क्या-क्या दिया है वह प्रदेश जनता को बताने में असफल है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना तहत किसानों की दी जाने वाली राशि की चैथी किस्त में कटौती किया है जिससे किसानों में नाराजगी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को दिए जाने वाला आवास छीनकर उनके साथ अन्याय किया है। खैरागढ़ की जनता इस चुनाव में कांग्रेस के झूठे वादों को जान चुकी है तथा उनके झांसे में आने वाले नहीं है। 

भाजपा जनता के विश्वास में हमेशा खरा उतरती है :  बृजमोहन अग्रवाल

पूर्व मंत्री व भाजपा वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के कर्मयोगी कार्यकर्ताओं ने खैरागढ़ विजय के लिए तन्मयता के साथ काम किया है। हम विशाल विजय की ओर हैं जनता के समर्थन से हमारा उत्साह और बढ़ा है और वहीं भ्रम फैलाने वाले दल कांग्रेस के चेहरे पर हार की झलक को देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि धन-बल के सहारे कांग्रेस यह उपचुनाव जीतना चाहती है, लेकिन उनका यह काजगी सपना पूरा नहीं होगा और हम जन-बल के सहारे इस चुनाव में विजय हासिल करेंगे। वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन करने की अपील की।

भ्रम फैलाने वालों को मिलेगा करारा जवाब :  पाण्डेय

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि खैरागढ़ की जनता इस बात को भलिभांति जानती है कि खैरागढ़ के साथ कौन है और यह वक्त कांग्रेस के कथित नीतियों के जवाब देने का है। भ्रम की राजनीति करने वाले कभी खैरागढ़ की जनता ने पंसद नहीं किया है। जो जनता से कोसों दूर रहे है वह चुनाव आते ही भ्रम फैलाकर भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं जनता उन्हें जरूर जवाब देगी। सांसद संतोष पाण्डेय ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन करने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क, जनता का समर्थन हमारे साथ :  जंघेल

भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने मतदान के एक दिन पूर्व डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लेकर भाजपा को समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा खैरागढ़ को लेकर संवेदनशील रही है। मनमानस का भावना हमारे साथ सीधा जुड़ा हुआ है। जो परस्थितियां इस समय खैरागढ़ में निर्मित हुई है उनको करारा जवाब देने का सही वक्त है। एक जुट होकर हमें खैरागढ़ की जनभावनाओं से जो लोग खेल रहे है वह बेहद ही निंदनीय है और हमारे भावनाओं के साथ जो सियासी झूठे वादे किए जा रहे है इसे खैरागढ़ की जनता भलिभांति समझती है। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने क्षेत्रवासियों से समर्थन की अपील करते हुए उनके भरोसा पर हमेशा की तरह कायम रहने की बात कही।

भाजपा वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार चुनाव जीतने के लिए धन-बल का उपयोग कर रही है। कांग्रेस को पता है कि उनकी हार तय है इसलिए चुनाव में झूठे वादे करके जनता को फिर से भ्रमित करने में कांग्रेस पार्टी व प्रदेश सरकार लगी हुई है। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल की जीत तय है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेन्द्र सवन्नी, किरण देव ने खैरागढ़ की जनता से भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की विफलता को बताया और खैरागढ़ में फिर से कमल खिलाने का संकल्प लिया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, केदार कश्यप, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव ने कहा कि खैरागढ़ की जनता को हमेशा ठगने वाले कांग्रेस पार्टी बताए कि खैरागढ़ में विकास के नाम पर क्या-क्या कार्य किए है। केन्द्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले 5 किलो ग्राम अतिरिक्त चावल को खाने वाली यह भ्रष्ट सरकार गरीबों को अन्न को भी खा गया। झूठे वादे करके सत्ता पाने के बाद अब तक उन सभी वादों को साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं किया है। हर वर्ग को छलने वाली सरकार को खैरागढ़ की जनता इस चुनाव में जवाब देगी तथा भाजपा प्रत्याशी को जीत हासिल होगी।

भाजपा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मोती राम चंद्रवंशी व केदारनाथ गुप्ता ने खैरागढ़ की जनता से भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को समर्थन करने की अपील की। प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि झूठ की राजनीति करने वालों को खैरागढ़ की जनता करारा जवाब देगी । प्रदेश के युवाओं को बेरोगजारी भत्ता देने का झूठा वादा करके पहले ही प्रदेश के युवाओं के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इसका जवाब युवा जरूर देंगे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!