अवैध गांजा बिक्री एवं पिस्टल रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 किलो 630 ग्राम गांजा, पिस्टल, एक्टिवा वाहन एवं ₹17,500 नगद सहित कुल सामग्री जप्त
थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने मुखबिर सूचना पर उरला बांध पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर गांजा बिक्री की फिराक में घूम रहे आरोपी को पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से 3 किलो 630 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,80,000 है, बरामद किया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्टल मय मैगजीन एवं गांजा बिक्री की रकम ₹17,500 नगद जप्त की गई।
अवैध गतिविधि में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक CG07BY5096, अनुमानित कीमत ₹30,000, भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 751/2026, धारा 20(ख), 27(क) NDPS एक्ट एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 12.11.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
दुर्ग : थाना पद्मनाभपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के क्रम में दिनांक 11.11.2026 को मुखबिर सूचना पर त्वरित घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से गांजा, पिस्टल मय मैगजीन, नगद रकम एवं एक्टिवा वाहन जप्त किया गया है।
दिनांक 11.11.2026 को थाना पद्मनाभपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उरला बांध पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा, उम्र 26 वर्ष, निवासी कुंदरापारा, पोटियाकला, दुर्ग बताया। आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सफेद रंग की बोरी में रखा 3 किलो 630 ग्राम गांजा, एक पिस्टल मय मैगजीन, एक्टिवा वाहन क्रमांक CG07BY5096 तथा बिक्री की रकम ₹17,500 नगद बरामद की गई।
उक्त मामले में थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 751/2026 के तहत धारा 20(ख), 27(क) NDPS एक्ट एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 12.11.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की गई है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका):- प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी गांजा अपने कब्जे में रखकर रेलवे क्रॉसिंग के पास बिक्री करने की फिराक में था। पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया तथा तलाशी में मादक पदार्थ एवं अवैध हथियार बरामद किए गए।
घटना स्थल:- उरला बांध पुल के नीचे, रेलवे क्रॉसिंग के पास, थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम:- सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा, उम्र 26 वर्ष, निवासी कुंदरापारा, पोटियाकला, दुर्ग।
जप्त सामग्री:-
गांजा – 3 किलो 630 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,80,000।
एक पिस्टल मय मैगजीन।
एक्टिवा वाहन क्रमांक CG07BY5096, अनुमानित कीमत ₹30,000।
बिक्री की रकम – ₹17,500 नगद।
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्रवाई में थाना पद्मनाभपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री एवं अवैध हथियारों के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के अवैध कारोबार एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
