नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार! शिकायत मिलते ही शुरू हुई जांच, 30 वर्षीय आरोपी को दबोचकर न्यायालय में किया पेश

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।

नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन में, एसडीओपी बेनूर अविनाश कंवर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी एडका सुशील सोम एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण:- प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06.11.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना एडका में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ हुई घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर थाना एडका में अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 137(2), 64, 64(2)(M), 65(1), 351(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पीड़िता का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी एवेंद्र चंदेल उर्फ ईनू, पिता जगन्नाथ चंदेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोलियाभाठा, थाना भरंडा, जिला नारायणपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दिनांक 12.11.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

नारायणपुर पुलिस की अपील:- नारायणपुर पुलिस महिला एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों से अपील है कि महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में नारायणपुर पुलिस द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts