शीतला मंदिर के पास चाकू लहराकर दहशत फैलाने निकला 25 वर्षीय युवक, राहगीरों को दे रहा था धमकी! गुढ़ियारी पुलिस की अचानक कार्रवाई से नहीं बच सका आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल

गुढ़ियारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई – चाकू लहराकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।

रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में कमिश्नरेट रायपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 13.11.2026 को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गुढ़ियारी में सी.एस.ई.बी.ग्राउण्ड शीतला मंदिर के पास, हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर आने-जाने वाले आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है तथा भय का माहौल उत्पन्न कर रहा है।

उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पाण्डेय तथा सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में गुढ़ियारी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिमांशु केसरवानी पिता दिलीप केसरवानी उम्र 25 साल पता विकास नगर राधा कृष्ण मंदिर के पास गुढ़ियारी रायपुर का रहने वाला बताया।

आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार नोकदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी द्वारा चाकू रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

आरोपी के विरुद्ध

थाना गुढ़ियारी के

अपराध क्रमांक 534/2026

धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजने की कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम:- हिमांशु केसरवानी पिता दिलीप केसरवानी उम्र 25 साल पता विकास नगर राधा कृष्ण मंदिर के पास गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)

Related posts