नक्शों के नवीनीकरण के लिए रोस्टर कार्यक्रम निर्धारित, राजस्व निरीक्षक मंडल अनुसार तिथि निर्धारित

Advertisements
Advertisements

15 जुलाई से 30 सितम्बर माह के बीच होगा नक्शा नवीनीकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश अग्रवाल  ने नक्शा नवीनीकरण वर्ष 2022 के रोस्टर कार्यक्रम हेतु पर्यवेक्षण अधिकारी भू-अभिलेख के सहायक अधीक्षक को नियुक्त किया है। सहायक अधीक्षक के देखरेख जिला कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) जशपुर में नक्शा नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा।

राजस्व निरीक्षक मण्डल मनोरा एवं आस्ता के नक्शा नवीनीकरण का कार्य 15 जुलाई से 21 जुलाई तक निर्धारित किया गया है। इसी तरह राजस्व निरीक्षक मण्डल जशपुर एवं लोदाम  के लिए 22 जुलाई से 28 जुलाई तक, राजस्व निरीक्षक मण्डल आरा एवं कुनकुरी के लिए 29 जुलाई से 04 अगस्त तक, राजस्व निरीक्षक मण्डल नारायणपुर एवं गोरिया के नक्शा नवीनीकरण के लिए 5 अगस्त से 11 अगस्त तक, निरीक्षक मण्डल दुलदुला एवं सिमड़ा के लिए 12 अगस्त से 18 अगस्त तक, फरसाबहार, तपकरा, कोल्हनझरिया के लिए 19 अगस्त से 25 अगस्त, बगीचा बिमड़ा, क़ुर्राेग के लिए 26 से 01 सितंबर तक, सरबकॉम्बो, सन्ना, पण्डरापाठ के लिए 02 सितम्बर से 8 सितंबर, दोकड़ा, पत्थलगांव, केराकछार के लिए 09 सितम्बर से 15 सितंबर, तमता, लुड़ेग के लिए 16 सितम्बर से 22 सितंबर तथा 23 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक बागबहार एवं कोतबा  राजस्व निरीक्षक मंडल हेतु तिथि का निर्धारण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली भाग-चार के अध्याय-एक साथ ही भाग-एक के अध्याय-चार की कंडिका 11 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार प्रतिवर्ष जिला मुख्यालय में वर्षाकाल में 15 जुलाई से 30 सितम्बर तक की अवधि में अधीक्षक भू-अभिलेख के प्रत्यक्ष देखरेख में पटवारियों के जीर्ण-शीर्ण हालत के चालू नक्शों का सामयिक नवीनीकरण का कार्य वर्गाकार पत्रों में किए जाने हेतु जिला मुख्यालय पर रोस्टर कार्यक्रम तिथि निर्धारित किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!