हीराकुंड एक्सप्रेस को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, अब 20807/20808 नहीं बल्कि इन नए नंबरों से चलेगी ट्रेन! 5 जनवरी से लागू होगी नई व्यवस्था, टिकट बुकिंग में यात्रियों को रखना होगा खास ध्यान

05 जनवरी 2027 से विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस नए नंबर के साथ होगी संचालित, समय-सारिणी एवं ठहराव पूर्ववत रहेंगे |

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 20807/20808 विशाखापटनम-अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस को नए नंबर के साथ संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

इस निर्णय के तहत विशाखापटनम से 05 जनवरी 2027 से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस नए ट्रेन नंबर 18513 के साथ तथा अमृतसर से 09 जनवरी 2027 से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर–विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस नए ट्रेन नंबर 18514 के साथ संचालित होगी।

इस ट्रेन की समय-सारिणी एवं ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी।

रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे 05 जनवरी 2027 से यात्रा एवं टिकट आरक्षण कराते समय ट्रेन के संशोधित नंबर 18513/18514 का ध्यान रखें तथा टिकट बुकिंग के दौरान नए ट्रेन नंबर का उपयोग करें।

Related posts