मामूली विवाद से हत्या तक पहुंचा मामला, अब आरोपी को जिंदगीभर जेल में बितानी होगी उम्र! सारागांव के चर्चित हत्याकांड में न्यायालय का बड़ा फैसला, निरीक्षक सावन कुमार सारथी की विवेचना से आरोपी दोषी करार

तात्कालिक थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक सावन कुमार सारथी की उत्कृष्ट विवेचना कार्यवाही से आरोपियों को मिल रही है, कड़ी सजा

थाना सारागांव क्षेत्र के हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 5 हजार रुपये का अर्थदण्ड

कैसियो बाजा छूने के मामूली विवाद पर आरोपी ने लकड़ी के फट्टे से हमला कर की थी हत्या

पूर्व में भी निरीक्षक सावन कुमार सारथी की उत्कृष्ट विवेचना कार्यवाही में थाना सारागांव के हत्या के मामले में 03 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा एवं नशीली कोडीन कप सिरप के मामले में 03 आरोपियों को भी 14-14 साल का कठोर तथा रात्रि में रस्ता रोककर लूट के 3 आरोपियों को 14-14 साल की कठोर सजा हो चुका है

जांजगीर चांपा : जिले के थाना सारागांव अंतर्गत ग्राम कमरीद में कैसियो बाजा छूने की मामूली बात पर लकड़ी के फट्टे से हमला कर हत्या करने वाले आरोपी को माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र चौहान ने आजीवन कारावास एवं 5,000 रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

दिनांक 22 मई 2025 को आरोपी रमेश कुमार सूर्यवंशी ने बच्चों के कैसियो बाजा छूने पर हुए विवाद के बाद मृतक मनहरण घिरही के सिर पर लकड़ी के फट्टे से जानलेवा हमला किया था, जिससे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

थाना सारागांव में पदस्थापना के दौरान निरीक्षक सावन कुमार सारथी द्वारा हत्या की प्रकरण की गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं उत्कृष्ट विवेचना कार्यवाही करते हुए, साक्ष्य संकलन तथा आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रभावी कार्यवाही की गई जिसके फलस्वरूप विवेचना में संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषसिद्ध कर माननीय न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

Related posts