किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करना पटवारी को पड़ा भारी! त्रुटिपूर्ण डीसीएस और गिरदावरी कार्य की शिकायत प्रथम दृष्टया सही मिलने पर जिला प्रशासन की सख्ती, पटवारी मिलनदास कोसले पर गिरी निलंबन की गाज

शासकीय कार्य मे लापरवाही पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,पटवारी मिलन दास कोसले निलंबित

बलौदाबाजार भाटापारा : शासकीय कार्य मे लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सिमगा अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 21 के पटवारी मिलनदास कोसले के विरूद्ध ग्रामीणों द्वारा शासकीय कार्य न किये जाने एवं ग्राम मोहभट्ठा के किसानों द्वारा त्रुटिपूर्ण डीसीएस एवं गिरदावरी कार्य के संबंध में  शिकायत की गई।प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर  कलेक्टर कुलदीप शर्मा के द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 अनुसार तत्काल प्रभाव से  पटवारी मिलनदास कोसले को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सिमगा नियत किया गया है।निलंबन अवधि में  नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related posts