रतनपुर पुलिस को चोरी के आरोपी को चंद घंटे में पकड़ने में मिली बड़ी सफलता।
अमृत मिशन योजना अंतर्गत गाँव में लगने वाले सबमर्सिबल पम्प को चोरी करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार।।
आरोपी के कब्जे से 07 नग सबमर्सिबल पम्प कीमती 1,50,000 रूपये को किया बरामद ।।
बिलासपुर : दिनांक 12.11.2026 को प्रार्थी कृष्णपाल सिंह निवासी कटगी थाना कसडोल का थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के द्वारा कोटा विकास खण्ड के गाँव में अमृत मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाने का काम किया जा रहा था, जिसमें ग्राम तिलकडीह में प्रार्थी किराये के मकान में अमृत मिशन योजना अंतर्गन लगाई जाने वाली पाईप, पम्प, जा.आई. स्ट्रेक्चर, पैनल व अन्य सामान रखा था, जिसकी देखरेख के लिये भेंड़ीमुड़ा रतनपुर के रहने वाले पुष्पेन्द्र सिंह को रखा था, व स्वयं बीच-बीच में आकर आता था। दिनाँक 25/10/2026 को प्रार्थी ग्राम तिलकडीह आकर देखा तो स्टोर रूम में रखे 07 नग सबमर्सिबल पम्प 1.5 एच.पी. का नहीं था, जिसके संबंध में देखरेख करने वाले चौकीदार को पुछताछ करने पर चौकीदार पुष्पेन्द्र के द्वारा जानकारी नहीं होना बताने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध कायम कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा टीम गठित की गई थी, अज्ञात आरोपी की पतासाजी दौरान मुखबीर से पुष्पेन्द्र सिंह के द्वारा उक्त पम्प को चोरी करने की संदेह जारी करने पर, संदेही को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर पैसों की जरूरत पड़ने व ठेकेदार के द्वारा पैसा नहीं देने से पर 07 नग सबमर्सिबल पम्प को चोरी करना बताने से आरोपी के कब्जे से चोरी गई पम्प को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु. प्रतिभा पटेल, प्र.आर. बलदेव सिंह, विकास सेंगर, आर. आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप, देवानंद चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी :- 1. पुष्पेन्द्र सिंह पिता स्व. विजय सिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी भेंड़ीमुड़ा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।
