ग्राम गनियारी में मारपीट कर मोबाइल लूट करने वाले आदतन गुंडा बदमाश पर कोटा पुलिस का प्रहार
प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर : चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों के रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है । दिनांक 12.11.2026 को प्रार्थी महेंद्र कुमार पोर्ते पिता महेतरू पोर्ते निवासी दर्रिकापा थाना कोटा जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने बड़े पिताजी के लड़के के साथ भाई दूज मनाने बिलासपुर अपने मोटर साइकिल से गए थे कि वापस आते समय रात्रि करीबन 10.00 बजे ग्राम गनियारी में रोड चक्राकुंड मोड़ के पास पेशाब लगने पर अपने मोटर साइकिल से उतर कर थोड़ी दूर पर गया उसी समय चक्राकुंड रोड से एक मोटर साइकिल पर तीन लोग आए और हमें गाली दे रहे हो बोलकर प्रार्थी के भाई को गाली गलौच कर लात घुसा से मारने लगे मारपीट होता देख प्रार्थी बीच बचाव करने गया तब आरोपियों के द्वारा प्रार्थी के साथ भी बेल्ट से मारपीट करने लगे जिसके बाद आरोपियों के द्वारा प्रार्थी और उसके भाई का मोबाइल फोन को बलपूर्वक लूट कर जान से मारने की धमकी देकर गनियारी बस्ती की ओर भाग गए कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर प्रथम सूचना पत्र के दर्ज होने पर त्वरित कार्यवाही कर मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर आरोपी 01. कुनानू वर्मा उर्फ नानू पिता लेखराम वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी एवं 02 नफर विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से लूट किये हुए 02 नग मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 10बी यू 7951 को विधिवत जप्त कर आरोपी कुनानू वर्मा उर्फ नानू पिता लेख राम वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा 02 नफर विधि से संघर्षरत बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी प्र उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू , उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 1092 सुनील पटेल, आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर , आरक्षक 1040 विनोद यादव का विशेष भूमिका रहा ।
धारा 296,351(2),115(2),309(4),304(1) ,बी एन एस
कुल जप्त – 01. 02 नग मोबाइल
02. घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 10 बी यू 7954
नाम आरोपी:-
01. कुनानू वर्मा उर्फ नानू वर्मा पिता पिता लेखराम वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02 नफर विधि से संघर्षरत बालक
