गाली-गलौज से रोकना पड़ा भारी! तीन युवकों ने बटनदार चाकू से तामेश्वर पर किए ताबड़तोड़ वार, वारदात के कुछ घंटों में बलौदाबाजार पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की त्वरित एवं सख्त कार्रवाई: मामूली बात पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

ग्राम बछेरा में गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपियों ने तामेश्वर सिंह ठाकुर पर बटनदार चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक स्टील का धारदार बटनदार चाकू जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में चाकूबाजी, मारपीट और आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिमगा क्षेत्र अंतर्गत गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर धर दबोचा है। 

घटना का संक्षिप्त विवरण:- ​प्रार्थी लक्ष्मण सिंह ठाकुर पिता निर्भर सिंह ठाकुर, उम्र 48 वर्ष, निवासी- ग्राम बछेरा, द्वारा थाना सिमगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गांव के प्रताप यादव के घर में उसका मौसेरा भाई राहुल जयकर आया हुआ था। ​दिनांक 12.11.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे जब तामेश्वर काम से घर वापस आया, तो आरोपी राहुल जयकर उर्फ जैकर, किशन देवार एवं गोपी देवार साहू भवन के सामने शराब के नशे में आपस में गालियां बक रहे थे। जब तामेश्वर ने उन्हें मना किया, तो तीनों आरोपियों ने एक राय होकर “तुम हमें बोलने वाले कौन होते हो” कहकर गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। ​बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने अपने पास रखे धारदार बटनदार चाकू से तामेश्वर सिंह ठाकुर के शरीर पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। बीच-बचाव करने आए दूसरे व्यक्ति गंगाधर यदु के साथ भी मारपीट की गई तथा आरोपी मौके से फरार हो गए। 

पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:- ​प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 500/2026, धारा 296, 115(2),118(1),351(2), 3(5),109 BNS एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में ​थाना सिमगा पुलिस ने त्वरित सुरागकशी करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने तामेश्वर ठाकुर के साथ मारपीट करते हुए उसे चाकू से गंभीर रूप से चोंट पहुंचाना स्वीकार किया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 01 नग बटनदार चाकू विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में सलिप्त तीनों आरोपियों को दिनांक 13.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-

1. राहुल यादव उर्फ जैकर (पिता हीरालाल यादव उर्फ कल्लू, उम्र 32 वर्ष, निवासी- के.के वार्ड, भाटापारा थाना भाटापारा शहर

2. किशन देवार (पिता शनि देवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी- ग्राम किरवई, थाना सिमगा

3. गोपी देवार (पिता शनि देवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी- ग्राम किरवई, थाना सिमगा

Related posts