ग्राम पाहंदा में आपसी विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, धारदार हथियार, 02 मोटरसाइकिल एवं 03 मोबाइल जप्त,
दिनांक 09.11.2026 की रात्रि ग्राम पाहंदा में आपसी विवाद में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था।
थाना अमलेश्वर एवं सायबर क्राइम दुर्ग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चंगोराभाठा, रायपुर से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 01 बटनदार धारदार हथियार, 02 मोटरसाइकिल एवं 03 मोबाइल फोन जप्त किए गए।
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है
दुर्ग : दिनांक 09.11.2026 को थाना अमलेश्वर क्षेत्र के ग्राम पाहंदा में हुए विवाद में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। मामले में थाना अमलेश्वर एवं सायबर क्राइम दुर्ग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई है।
दिनांक 09.11.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे ग्राम पाहंदा स्थित बाजार चौक के पास आपसे विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपियों द्वारा ग्राम पाहंदा निवासी त्रिदेव बंधे पर हत्या करने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल उपचार हेतु एम्स अस्पताल, रायपुर ले जाया गया।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर में अपराध क्रमांक 164/2026, धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान थाना अमलेश्वर एवं सायबर क्राइम दुर्ग की संयुक्त टीम द्वारा फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चंगोराभाठा, रायपुर में घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा।
पूछताछ एवं विवेचना में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर तीनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार धारदार हथियार, दो मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल फोन जप्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आपसी विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा युवक पर धारदार हथियार से पेट में हमला किया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों का पता लगाकर रायपुर से गिरफ्तार किया गया।
घटना स्थल
बाजार चौक के पास, ग्राम पाहंदा, थाना अमलेश्वर क्षेत्र, जिला दुर्ग (छ.ग.)।
आरोपी का नाम
गोपी साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी झंडा चौक, शिव नगर, चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर (छ.ग.)।
अंकित सोनकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी झंडा चौक, चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर (छ.ग.)।
भेदराज निर्मलकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी झंडा चौक, न्यू चंगोराभाठा, शिव नगर, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर (छ.ग.)।
जप्त सामग्री
01 नग बटनदार धारदार हथियार।
01 मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04-LG-0726।
01 मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04-PA-2955।
03 नग मोबाइल फोन।
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्रवाई में थाना अमलेश्वर की पुलिस टीम एवं सायबर क्राइम दुर्ग की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवाद एवं छोटी-छोटी बातों को हिंसक रूप न दें। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें। सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
