भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, प्रदेश पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष नितिन चौबे के नेतृत्व में सपन्न हुई। बैठक में प्रदेश इकाई का गठन किया गया।  इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। प्रदेशाध्यक्ष नितिन चौबे ने प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की। इसके बाद पदाधिकारियों ने भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ व उनकी कार्ययोजना को लेकर चर्चा की और आगामी कार्यक्रम को लेकर सुझाव दिए। बता दें प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे एवं प्रदेश सचिव श्रवण यदु को प्रदेश प्रवक्ता की अतिरिक्त  जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पवन सिंह ठाकुर को प्रदेश सचिव के साथ क्वाडिनेटर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!