गाली-गलौज करने से मना करने पर गंभीर रूप से हमला करने वाले विधि से संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार
ग्राम बनगबौद में आरोपियों द्वारा गंभीर रूप से मारपीट की घटना को दिया गया अंजाम
हाथ में पहने चूड़े से सिर पर गंभीर वार कर मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना लवन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों के साथ मारपीट, हुड़दंग व हिंसा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बेहद कड़ाई से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत गाली-गलौज करने से मना करने पर प्रार्थी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धरदबोचा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- प्रार्थी प्रकाश बघेल उम्र 40 वर्ष, निवासी- ग्राम बनगबौद, द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 09.11.2026 की रात्रि करीब 19:45 बजे आरोपियों द्वारा गली में गंदी-गंदी गालियां दी जा रही थीं। जब प्रार्थी ने उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी अजय गिरी, संजु गिरी एवं अन्य साथियों ने एक राय होकर प्रार्थी को माँ-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों द्वारा अपने हाथ में पहने हुए कड़े/चूड़े से प्रार्थी के सिर पर जोरदार वार किया गया, जिससे प्रार्थी के सिर में गंभीर चोटें आईं।
पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:- प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्र. 398/2026, धारा 296, 115(2),351(2),118(1),191(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना लवन पुलिस ने त्वरित सुरागकशी करते हुए संलिप्त आरोपियों की पतासाजी की तथा आज दिनांक 16.11.2026 को दबिश देकर विधि से संघर्षरत एक बालक सहित 04 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की घटना करना स्वीकार किया गया। सभी आरोपियों को दिनांक 16.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. अजय गिरी (पिता सुखउ गिरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी- ग्राम बनगबौद, थाना लवन,
2. अक्षय कुमार (पिता मंगलु गिरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी- ग्राम बनगबौद, थाना लवन
3. संजु गिरी (पिता मंगलु गिरी, उम्र 21 वर्ष, निवासी- ग्राम बनगबौद, थाना लवन
4. विधि से संघर्षरत एक बालक
