ट्रेन में सफर करने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस में बढ़ेंगी स्लीपर की बर्थ, 20 नवंबर से यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट की राहत!

अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु पोरबंदर-सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 12949/12950 पोरबंदर-सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है |

यह सुविधा गाड़ी संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस में, पोरबंदर से दिनाँक 20 नवम्बर 2026 से 25 दिसम्बर 2026 तक एवं गाड़ी संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस में, सांतरागाछी से दिनाँक 22 नवम्बर 2026 से 27 दिसम्बर 2026 तक उपलब्ध रहेगी |

इस अतिरिक्त कोच की उपलब्धता से इस गाड़ी के स्लीपर श्रेणी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी |

Related posts