कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कुरुसनार, कुंदला और सोनपुर का किया सघन भ्रमण, स्वास्थ्य केंद्रों और आश्रम छात्रावास का किया निरीक्षण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज कुरुसनार, कुंदला और सोनपुर के स्वास्थ्य केन्द्रों का सघन निरीक्षण किया और उन्होंने आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी। कलेक्टर श्री रघुवंशी सर्वप्रथम कुंदला स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे वहां उन्होंने आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा के लिए दिये जा रहे उपचार सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती मरीज से भी बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने सोनपुर के स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।

कुरुसनार एवं सोनपुर के आश्रम-छात्रावास का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी अपने सघन दौरे के दौरान कुरुसनार एवं सोनपुर में संचालित आश्रम-छात्रावासों का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में संचालित गतिविधियों की बारीकी से जांच की। कलेक्टर ने बच्चों को मिलने वाले नाश्ता, भोजन, विद्युत व्यवस्था, पानी, शौचालय, बिस्तर इत्यादि की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों को मिलने वाली  भोजन की जाँच की। आश्रम-छात्रावासों में किचन गार्डन बनाने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!