नाबालिग बालिका से गंभीर अपराध के मामले में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड में किया पेश; बाल संप्रेषण गृह भेजा गया

नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर अपराध में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

नारायणपुर : पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं ऐश्वर्य चंद्राकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नारायणपुर अजय सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामनरेश गौतम के नेतृत्व में दिनांक 18.11.2026 को नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

मामले का विवरण – थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 137(2), 64, 64(2)(M), 351(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

नारायणपुर पुलिस महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा ऐसे अपराधों के विरुद्ध गंभीरता से वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts