शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर गुपचुप व्यवसायी से मारपीट करने वाले 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
एक फरार आरोपी की तलाश जारी।
बिलासपुर : प्रार्थी राजकुमार श्रीवास (उम्र 26 वर्ष, निवासी चांटीडीह, सरकण्डा) ने थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रगति विहार के पास गुपचुप ठेला लगाता है। दिनांक 06.11.2026 की रात्रि करीब 10:30 बजे जब वह अपना ठेला बंद कर घर वापस जा रहा था, तभी मस्ताना मंदिर के पास आरोपी छेदी साहू और उसके साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की।
प्रार्थी द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का, पत्थर तथा छोटे गैस सिलेण्डर से मारपीट की, जिससे प्रार्थी के सिर और बाएं कंधे में चोट आई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया
पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनीश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी छेदी उर्फ दुर्गेश साहू एवं सौरभ उर्फ गौरव खरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य फरार साथी बड़कू देवांगन के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया घटना में प्रयुक्त छोटा गैस सिलेण्डर और पत्थर जप्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है। प्रकरण में फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
अपराध क्रमांक: 1622/2026 : धारा: 119(1), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बी.एन.एस. (BNS)
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-
1. छेदी उर्फ दुर्गेश साहू, पिता मालिकराम साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी लक्ष्मी चौक, सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
2. सौरभ उर्फ गौरव खरे, पिता जशपाल खरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी प्रभात चौक, सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
