कभी बजरंगबली का था भक्त, फिर ऐसी बढ़ी नाराजगी कि भगवान की मूर्ति पर ही चला दिया गुस्सा! पूर्व पत्नी की मृत्यु और बीमारी को मानता था जिम्मेदार, नशे में मूर्ति तोड़ने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी पर मुलमुला पुलिस की सख्त कार्रवाई,

आरोपी भगवान से था नाराज, पूर्व पत्नी की मृत्यु एवं शारीरिक बीमारी को मानता था इसका जिम्मेदार

शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने की घटना को दिया था अंजाम

सीसीटीवी फुटेज एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : थाना मुलमुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम नरियरा में बजरंगबली की मूर्ति तोड़े जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन, पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधपर आरोपी छोटू निर्मलकर (28 वर्ष), निवासी नरियरा की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में बजरंगबली का भक्त था, लेकिन पूर्व पत्नी की मृत्यु एवं स्वयं की शारीरिक बीमारी से परेशान होकर इन परिस्थितियों के लिए भगवान बजरंगबली को जिम्मेदार मानने लगा था। इसी नाराजगी में शराब के नशे में दिनांक 10.11.26 को मूर्ति तोड़ना स्वीकार किए जाने से विधिवत आरोपी को को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक शिवानंद सिंह सहित पुलिस टीम के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts