शराब पीने के लिये पैसों की माँग करने पर, पैसा नहीं देने से गाली गलौच कर मारपीट करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा भेजा जेल।।
आरोनियों पर की गई त्वरित कार्यवाही॥
फरार आरोपी की पता तलाश जारी।।
बिलासपुर : प्रार्थी दुर्गेशनंदन सारथी निवासी रतनपुर का थाना रतनपुर में दिनांक 21.11.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी महामाया चौक रतनपुर कुछ काम से गया था, उसी समय रामनगर रतनपुर निवासी राज सारथी, शिवेन्द्र सारथी व उसके अन्य साथी आये और दुर्गेशनंदन से शराब पीने के लिये पैसों की माँग करने लगे, प्रार्थी के द्वारा पैसा देने से मना करने पर सभी मिलकर प्रार्थी को गाली गलौच कर मारपीट करने लगे, प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी राज सारथी, शिवेन्द्र सारथी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर आरोपीगणों को रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले के अन्य फरार आरोपी की पतासाजी रतनपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्र.आर. बलदेव सिंह, कौशल राम खॅुटे, आर. मोरध्वज चंद्रा का विशेष योगदान रहा।
