नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा का शुभारंभ, 05 वार्डों की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, अपराध नियंत्रण, नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई एवं नागरिकों को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता
दिनांक 24.11.2026 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा थाना भिलाई नगर क्षेत्रांतर्गत नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा का विधिवत उद्घाटन किया गया।
दिनांक 25.11.2026 को पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात नवीन पुलिस चौकी में नियमित पुलिस कार्य प्रारंभ किया गया।
चौकी के अंतर्गत रूआबांधा बस्ती, मायानगर, एचसीएल कॉलोनी, सेक्टर क्षेत्र, एनएसपीसीएल कॉलोनी, तलपुरी ए एवं बी ब्लॉक, मंडी तथा नवनिर्माण कॉलोनी सी ब्लॉक सम्मिलित किए गए हैं।
पुलिस चौकी के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण के वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 04 एवं 05 के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर पुलिस सहायता उपलब्ध होगी।
क्षेत्र में चोरी, मारपीट, आपसी विवाद, नशे के अवैध कारोबार एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा शनिवार बाजार में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
दुर्ग : नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा के प्रारंभ होने से क्षेत्र में पुलिस की नियमित उपस्थिति, सतत निगरानी एवं त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित होगी। बढ़ती आबादी, क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति तथा नागरिकों से प्राप्त शिकायतों को ध्यान में रखते हुए चौकी की स्थापना की गई है। इससे पांच वार्डों के नागरिकों को पुलिस सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी तथा अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
दिनांक 24.11.2026 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा थाना भिलाई नगर क्षेत्रांतर्गत नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिकों सहित पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, सीएसपी निशांत पाठक, डीएसपी लाइन चंद्रप्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, थाना प्रभारी भिलाई नगर जितेंद्र वर्मा एवं चौकी प्रभारी पूर्ण बहादुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में दिनांक 25.11.2026 को नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा में विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर नियमित पुलिस कार्य प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू लोधी, महामंत्री दुशासन साहू सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पुलिस चौकी की आवश्यकता एवं स्थापना का उद्देश्य:- रूआबांधा क्षेत्र में छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट, आपसी विवाद, चोरी, नशे के अवैध कारोबार एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से संबंधित शिकायतें प्राप्त होती रही हैं। विशेष रूप से शनिवार बाजार में अत्यधिक भीड़ होने के कारण चोरी, विवाद एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है।
क्षेत्र की बढ़ती आबादी, भौगोलिक विस्तार एवं नागरिकों की सुरक्षा की आवश्यकताओं को देखते हुए पुलिस की स्थानीय उपस्थिति बढ़ाने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा प्रारंभ की गई है।
पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र
नवीन पुलिस चौकी रूआबांधा के अंतर्गत निम्नलिखित क्षेत्र सम्मिलित किए गए हैं :
रूआबांधा बस्ती।
मायानगर।
एचसीएल कॉलोनी।
सेक्टर क्षेत्र।
एनएसपीसीएल कॉलोनी।
तलपुरी ए ब्लॉक एवं बी ब्लॉक।
मंडी क्षेत्र।
नवनिर्माण कॉलोनी सी ब्लॉक।
उक्त क्षेत्र विधानसभा दुर्ग ग्रामीण के वार्ड क्रमांक 01, 02, 03, 04 एवं 05 में विस्तारित है।
नवीन पुलिस चौकी प्रारंभ होने से नागरिकों को मिलने वाले लाभ
क्षेत्र में पुलिस की नियमित उपस्थिति एवं सतत निगरानी सुनिश्चित होगी।
छोटी घटनाओं एवं आपसी विवादों में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध होगी।
नशे के अवैध कारोबार एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी।
चोरी, मारपीट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम में सहायता मिलेगी।
शनिवार बाजार में भीड़भाड़ के दौरान प्रभावी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग मिलेगा।
नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई एवं पुलिस तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी।
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास को मजबूत किया जा सकेगा।
दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशे के अवैध कारोबार, चोरी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस चौकी रूआबांधा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग पुलिस प्रतिबद्ध है।
