सतनाम मंदिर की खोई रौनक लौटाने आगे आई जांजगीर पुलिस, चोरी हुए कलश की जगह भेंट किया नया कलश; अब फिर गूंजेंगे भजन-कीर्तन, पुलिस की पहल की हो रही सराहना।

आस्था को फिर मिला सम्मान – चोरी हुए 1945 के कलश की जगह मंदिर में लगा नया कलश

सतनाम मंदिर पचरी – भारत का पांचवा सतनाम तीर्थ स्थल, फिर गूंजेगा भजन-कीर्तन

अकलतरा पुलिस द्वारा मंदिर को सप्रेम भेंट – नया कलश एवं साउंड सिस्टम

जिला जांजगीर चाँपा पुलिस की मानवीय एवं सराहनीय पहल

जांजगीर-चांपा : थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पचरी में स्थित सतनाम मंदिर भारत का पांचवा सतनाम तीर्थ स्थल है, जो सतनाम समाज का प्रमुख आस्था का केन्द्र है। इस मंदिर के गुंबज में लगा कलश वर्ष 1945 में स्थापित किया गया था, जिसकी चोरी हो जाने के संबंध में अपराध पंजीबद्ध कर मामले के आरोपी को दिनांक 10.11.2026 को ग्राम पचरी में घेराबंदी कर पकड़ा गया, जो मंदिर के गुंबज कलश को खण्डित कर उसका आकार परिवर्तित करना पाया गया, जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा चुका है।

मंदिर की मौलिक रूप को सुदृढ़ करने पुलिस की पहल :- उक्त मंदिर की प्रसिद्धि एवं सामाजिक व धार्मिक आस्था को दृष्टिगत रखते हुये मंदिर की मौलिक रूप को सुदृढ़ करने के लिये पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में एवं डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह अनुविभागीय  अधि. पुलिस अकलतरा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक जय कुमार साहू, थाना प्रभारी अकलतरा द्वारा मंदिर के गुंबज हेतु नये कलश एवं भजन कीर्तन उपदेश हेतु साउंड सिस्टम एम्पलीफायर सहित सप्रेम भेंट ग्राम पचरी सतनाम मंदिर के राजमहंत किर्तनलाल भारद्वाज को किया गया।

इस दौरान उपस्थित गणमान्य :- सुनील भारद्वाज मेला समिति पचरी धाम, निक्कू कुमार पटेल अध्यक्ष, सुरेन्द्र लहरे संयोजक, सूरज भारती सलाहकार व प्रवक्ता, स्वर्ण पाटले ग्राम पचरी, सुरेश भारद्वाज, महेश केशकर एवं डॉक्टर अम्बेडकर युवा संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंदिर से संबंधित संसाधन का सप्रेम भेंट उपहार के प्रति सतनाम मंदिर के पदाधिकारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने आभार व्यक्त किया।

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जनसेवा एवं आस्था के सम्मान की यह पहल निरंतर जारी रहेगी।

Related posts