उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के जशपुर आगमन पर किया गया आत्मीय स्वागत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

उच्च शिक्षा, कौशल विकास और जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल का आज जशपुर आगमन होने पर आत्मीय स्वागत किया गया। उमेश पटेल जशपुर दीपू बगीचा में खद्दी पर्व धरती पूजा में शामिल होने आए थे। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायकयूडी मिंज, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह, रत्ना पैकरा, मनोज सागर यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हीरूराम निकुंज, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts