खैरागढ़ की जनता ने भाजपा के प्रदेश ही नहीं केंद्रीय नेताओ को भी नकारा, जहाँ जहाँ प्रचार किये शिवराज प्रहलाद कुलस्ते भाजपा हार गई – सुशील आनंद शुक्ला

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

खैरागढ़ की जनता ने भाजपा के राज्य ही नहीं केंद्रीय नेताओ को भी नकार दिया है।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चुनाव प्रचार करने आये थे ।इन तीनो ही नेताओ ने खैरागढ़ में कुल 12 सभा किया था  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने 6 सभा ,केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने 4 और केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने  2 सभा किया था। इन नेताओं ने जिन 12 स्थानों पर चुनावी सभा कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील किया था उन सभी 12 स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी बुरी तरह पिछड़ गए इन स्थानों पर  एक भी बूथ में भाजपा को बढ़त नहीं मिली।प्रह्लाद पटेल ने 6 सभा किया जिनमे 5 में भाजपा हार गई जालबांधा में कांग्रेस -295 भाजपा को 196 ,उदयपुर में कांग्रेस 447 भाजपा को 142,राहुद में  कांग्रेस को 254भाजपा को220 भोरमपुर कला में कांग्रेस 295 भाजपा 284 ,अमलीडीह खैरागढ़ शहर में कांग्रेस 706 भाजपा 496 मत मिले।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को जनता पहले ही नकार चुकी है ।।भाजपा का आलाकमान भी इस बात को जानता है इसी लिए प्रभारी डी पुरंदेश्वरी अपने दौरे में रमन सिंह धर्म लाल कौशिक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित रमन मंत्रिमंडल में 15 साल मंत्री रहे किसी को भी साथ ले जाने में परहेज करती हैं। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता विश्वसनीयता के संकट के दौर से गुजर रहे है ।भाजपा नेतृत्व जान चुका है कि  15 साल कुशासन और भ्रष्टाचार को छत्तीसगढ़ के लोग अभी भूले नही है इसलिए भाजपा नेतृत्व इन नेताओं से दूरी बनाए रखना चाहता है ।खैरागढ़ उपचुनाव में केंद्रीय नेताओ को प्रचार हेतु इसीलिए भेजा गया था ।रमन और अन्य नेताओं को मजबूरी में चुनाव में उतारा गया तो प्रभारी पुरंदेश्वरी ने खुद चुनाव से दूरी बना लिया ताकि हार का ठीकरा उनके मत्थे न आये।छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ खूब झूठ और अनर्गल प्रचार किया राज्य सरकार की योजनाओं के खिलाफ बातें कहा खैरागढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र के खिलाफ  दुष्प्रचार किया जनता ने भाजपा के इस झूठ और दुष्प्रचार के खिलाफ़ मतदान कर के भाजपा को आइना दिखाया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!