जशपुर जिले के पत्थलगांव में आजादी के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

पत्थलगांव विकासखंड में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन विधायक पत्थलगांव श्री रामपुकार सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। शिविर में समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी एवं उपचार हेतु स्टॉल लगाया गया।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कुल 1892 आमजन का पंजीयन कर उन्हें शिविर से लाभान्वित किया गया। एनसीडी से कुल ओरल कैंसर स्क्रीनिंग में 250, बीपी के बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं एव रैफरल 136,  जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिक्षा 258, आयुष से संबंधित सेवाएं 146, योग अभ्यास 110, आयुष्मान एवं डिजिटल कार्ड 148  एवं 238 अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई।

Related posts