जशपुर जिले में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डुबने से जशपुर तहसील के ग्राम आरा निवासी मनमोहन राम की मृत्यु 02 जनवरी 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता जगेश्वर राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार ग्राम सारूडीह निवासी पीटर जेम्स तिर्की की मृत्यु 14 फरवरी 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती एमेल्दा तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts