पटवारी भर्ती परीक्षा 2022 : जशपुर जिले में रविवार को 19 केन्द्रों में 6097 अभ्यर्थी हुए सम्मिलित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पटवारी प्रशिक्षण चयन भर्ती परीक्षा 24 अप्रैल 2022 दिन रविवार को पूर्वान्ह 10 बजे से 1.15 बजे तक आयोजित की गई. अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने बताया कि जशपुर एवं कुनकुरी के शहरी क्षेत्र में 19 केन्द्र बनाए गए है। जहां भीड़ होने की संभावना है वहां पर यातायात व्यवस्था को भी सृदृढ़ करने के निर्देश दिए है। आज पटवारी परीक्षा में  कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 7674 में से 6097 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1577 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे|

Related posts