किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने जशपुर जिले के ग्राम कोनपारा, दुलदुला, किलकिला में लगाया गया विशेष शिविर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

भारत सरकार द्वारा किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की परिधि में लाया जाना है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत ऐसे लाभार्थियों को, जिनका केसीसी नही बन पाया है। उनको केसीसी उपलब्ध कराने हेतु 24 अपै्रल 2022 से 01 मई 2022 तक विशेष अभियान चलाकर किसानों को केसीसी उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के कोनपारा, दुलदुला विकाखण्ड और पत्थलगांव विकासखण्ड के किलकिला एवं सुसडेगा में शिविर का आयोजन किया गया और कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की परिधि में लाने व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत केसीसी उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही किया गया।

Related posts