कुनकुरी विधानसभा में भाजपा का शक्ति केंद्र विस्तारकों व सायबर विस्तारकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Advertisements
Advertisements

शक्तिकेन्द्र के सभी बूथों में जाकर कार्यकर्ताओ को संगठित व रिचार्ज करने का मिला निर्देश

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/ कुनकुरी

भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शक्ति केंद्र विस्तारकों व सायबर विस्तारकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 27 से 29 अप्रैल 2022 तक विधानसभावार होना है। इसी तारतम्य में 27 अप्रैल को मंगल भवन कुनकुरी में पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय के मुख्य आतिथ्य एवं जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय की उपस्थिति में कुनकुरी विधानसभा के सभी मण्डलों के शक्तिकेन्द्र विस्तारकों को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यकर्म कर बारे मे जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया की प्रशिक्षण कार्यक्रम में सबसे पहले जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय ने स्वागत उद्बोधन दिया। उसके बाद कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह एवं पूर्व निगम अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय में सम्बोधित किया।

अपने संबोधन में भाजपा नेताओं ने शक्तिकेन्द्र विस्तारकों और साइबर सेल विस्तारकों को 5 मई से 20 मई तक किये जाने वाले कार्यो को विस्तार से बताते हुए कहा कि जब विस्तारक बूथ में जाये तो अपने बूथ में पहले दिन शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर 10 दिन की रूपरेखा तौयार कर प्रवास की योजना बनाकर जारी करे। मतदान केंद्र अनुसार प्रदेश द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा को भरकर लाना। प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना एवं केंद्र सरकार द्वारा अन्य योजना से लाभान्वित लाभार्थियों के साथ बैठक करना।

बूथ में जनचौपाल लगाना, घर घर संपर्क करना, बूथ के प्रभुधजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संतो से व्यक्तिगत संपर्क करना। ऐसे विभिन्न कार्यों को बताते हुए ये भी कहा कि जब आप बूथ में जाये तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की साढ़े 3 साल की असफलता, अराजकता, और वादाखिलाफी को बताए साथ केंद्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी भी दे। कार्य विस्तार योजना का उद्देश्य यह है कि विस्तारक अपने क्षेत्र में कम से कम 10 दिन प्रवास कर शक्तिकेन्द्र के सभी बूथों में जाकर कार्यकर्ताओ को संगठित व रिचार्ज कर सके।

साथ ही नेताओं ने विस्तारक का महत्व बताते हुए इसका अर्थ भी बताया कि विस्तारक का अर्थ ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी का विस्तार करना है। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री राजकुमार गुप्ता ने एवं आभार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता कश्यप ने किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक भरत साय, जिला भाजपा उपाध्यक्ष भरत सिंह, जिला मंत्री सुनील अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, कुनकुरी शहर मण्डल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष संतोष सहाय, उमा देवी, अमन शर्मा, ममता कश्यप, मुनेश्वर केसर, अनिता सिंह, निरंजन साय, दीपक अंधारे, सुनील राय, कुंजवती सिंह, वेद प्रकाश भगत, राजकुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, चरित्रदास बाबा, कपिलेश्वर सिंह,  कपिल देव साय, अमित मिश्रा, मनबहाल निराला, जगदीश प्रसाद गुप्ता, रवि शंकर यादव, अनिल सिंह, मनसुख साय, पिंकी गुप्ता,विश्वनाथ सिदार, देवशरण साय, राजकुमार सिंह, विशेश्वर यादव एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!