जय हो के जशपुर जिले की टीम ने जिला स्तरीय तारूण्य मड़ई का किया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर विधायक विनय भगत की उपस्थिति में जय हो टीम के वॉलिंटियर्स के द्वारा किशोर-किशोरी स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण हेतु विगत दिवस जिला स्तरीय तारुण्य मड़ई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद, जशपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारीएम जेडयू सिद्दीकी एवं जशपुर विकासखंड के जय हो वॉलिंटियर्स भी शामिल थे।

तारुण्य मड़ई कार्यक्रम के तहत नगर में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक, नृत्य का भी आयोजन किया गया। विधायक श्री भगत ने जय हो वॉलिंटियर्स  का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी बहुत सराहनीय कार्य कर रहे है। उन्होंने सभी को आगे भी निरंतर ऐसा कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जय हो वॉलिंटियर्स को जानकारी दी गई कि किस प्रकार से वे समाज के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा कर सके और समाज में अपनी भूमिका स्थापित कर सके।

Related posts